दिल्ली

फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुका एक्टर, निकला लग्जरी गाड़ी चोर

लखनऊ (काकाखबरीलाल) . लखनऊ पुलिस ने हाईप्रोफाइल वाहन चोर गिरोह का जब पर्दाफाश किया, तो वो भी चौक गयी…दरअसल भोजपुरी फिल्म का एक एक्टर गाड़ी चोर निकला। पुलिस ने इस हाइप्रोफाइल चोर और उसके गैंग के पास से 5 करोड़ से ज्यादा कीमत की 50 लग्जरी गाड़ियां बरामद की है। गिरफ्तार भोजपुरी एक्टर का नाम नासिर हैं। दरअसल राजधानी लखनऊ में एक्सीडेंटल गाड़ियों की आड़ में चोरी की गाड़ियों को खपाने का गोरखधंधा सामने आया था। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जांच की और गैंग को धर दबोचा। गिरोह क पास से आरोपियों से बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर, पजेरो जैसी 50 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं।गिरोह के तार उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और कश्मीर से लेकर चेन्नई तक फैले हैं। ये लोग एक्सीडेंटल गाड़ियों को चुराते थे और उसकी मरम्मत कर नई कर देते थे। कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि थाना चिनहट और डीसीपी पूर्वी लखनऊ की सर्विलांस सेल टीम ने गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। नासिर तीन भोजपुरी फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुका है. वहीं, इस मामले में खुद को कल्याण बोर्ड का ओएसडी बताने वाला एक व्यक्ति ओमी पाल वांछित है. साथ ही रिजवान नाम का भी एक आरोपी है जो बड़ा कारोबारी बनकर बैंकॉक में होटल खरीदने की फिराक में था.पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस शातिर गिरोह के तार नेपाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों से जुड़े हैं. ये शातिर चोर एक्सीडेंटल गाड़ियों को चुराते थे और उसकी मरम्मत के बाद नई कर देते थे. इस गिरोह की एक टीम कार चोरी का काम करती है. दूसरी टीम चेसिस नंबर बदलकर ओवरराइट करती है और तीसरी टीम बेचने और इंश्योरेंस का काम करती है. इस पूरे प्रकरण में प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी भी शामिल है. इस गिरोह के भंडाफोड़ के लिए पुलिस ने इनोवा गाड़ी खरीदी थी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!