छत्तीसगढ़

भाई बहन की मौत… पसरा मातम

कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में खेत में बनी डबरी में नहाने के लिए गए दो मासूम भाई-बहन की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। आमाबेड़ा के किसकोड़ो गांव में यह हादसा हुआ है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान खेत के आस-पास कोई भी मौजूद नहीं था।आमाबेड़ा क्षेत्र के ग्राम किसकोड़ाे निवासी अमर सिंह गावड़े बुधवार को दोपहर लगभग बारह बजे अपनी पत्नी के साथ अपने नवनिर्मित मकान की ओर गए हुए थे। उसी दौरान उनके दो बच्चे अर्जुन गावड़े (3) और संध्या गावड़े (7) दोनों भाई बहन खेत की तरफ नहाने जाने की बात कहकर निकले थे।

 

काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर स्वजनों ने दोनों की तलाश करने लगे। शाम लगभग पांच बजे पता तलाश करते स्वजन जब खेत के पास पहुचें तो दोनों के शव खेत के गड्ढे में मिला। दोनों मासूम बच्चों के शव देख स्वजनों के होश उड़ गए। एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत से माता-पिता व परिवार के लोगों के साथ-साथ पूरे गांव में मातम पसर गया है। माता-पिता व उनके परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!