छत्तीसगढ़

इलाके में दिनदहाडे़ बीच चौक की मोबाइल दुकान पर शातिराना चोरी…

राजनांदगांव शहर के गंज चौक स्थित संजू मोबाइल में देर रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर बड़ी संख्या में मोबाइल की चोरी कर ली। शहर के चौक से चोरी होने पर पुलिस गस्त पर सवाल उठ रहे हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का मुख दूसरी तरफ मोड़ कर चालाकी से चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

वहीं सुबह जब लोगों की नजर दुकान पर पड़ी तब चोरी का खुलासा हुआ। शटर का ताला टूटे होने की सूचना मिलने पर दुकान संचालक मौके पर पहुंचे और चोरी की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। चोरी करने से पहले चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के वायर काट दिए और सीसीटीवी कैमरे का रुख दूसरी तरफ मोड़ दिया। जिसके बाद बड़ी चालाकी से चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। दुकान में लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!