सरायपाली

सरायपाली : जनपद मे लगी आग…. पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू

जनपद पंचायत सरायपाली मे कल शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। पुलिस एवं नगर पालिका के फायर ब्रिगेड मुस्तैदी के कारण जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कार्यालय की पूरी वायरिंग जल गई है। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस सिदार ने बताया कि आग लगने के मुख्य कारणों का तो अभी पता नहीं चला है लेकिन शायद तेज गर्मी के कारण बिजली के स्वीच बॉक्स में शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे कार्यालय की पूरी वायरिंग जल गई है। वहीं शॉर्ट सर्किट के निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और कार्यालय से लगकर बनी एक पंडाल में आग लग गई, जिसने कार्यालय को भी अपने चपेट में ले लिया । इस आग से कार्यालय के किसी प्रकार के दस्तावेज अथवा फर्नीचर को नुकसान नहीं पहुंचा है

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!