रायपुर

डीडी नगर पुलिस ने महिला ठग को किया गिरफ्तार

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी में डीडी नगर पुलिस ने एक महिला ठग को गिरफ्तार किया है। इस महिला ठग ने घर की खराब परिस्थितियों का हवाला देखकर प्रार्थी से धीरे धीरे कर 90 लाख रुपए ले लिए फिर बाद में पैसा देने से इनकार कर दिया। 2 सालों तक घुमाने के बाद अब मामले में FIR दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सुंदर नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने प्रियदर्शनी नगर निवासी पलक चतवानी उसके पति विकास चतवानी से अच्छे संबंध थे। इसी संबंध के नाते उन्होंने पलक चतवानी ने खराब परिस्थिति के चलते धर्मेंद्र सिंह से अलग अलग किस्तों में करीब 90 लाख रुपये तक ले लिए थे। पैसे देने के दौरान दोनो के बीच एग्रीमेंट भी कराया गया था और यूनियन बैंक के 9 चेक भी लिए थे। कुछ समय बाद महिला ने बैंक में फ़ोन कर के सभी चैक को कैंसल करने का आदेश दे दिया। प्रार्थी ने जब उनसे अपने पैसे मांगे तो महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद इस मामले की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में की गई थी। करीब 2 सालों तक चले जांच के बाद आखिरकार पुलिस ने महिला को दोषी पाया और उसे प्रियदर्शनी नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ डीडी नगर थाना में 420 का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!