कोरबा

पुलिस जवानों से भरी बस ट्रक से टकराई 12 पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल

कोरबा (काकाखबरीलाल) . जिले में पुलिस से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। घटना में दो दर्जन जवान घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जवान रायपुर से ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। बस में लगभग 30 लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि बांगो थाना क्षेत्र की मड़ाई के पास तेज रफ्तार ट्रक, जो बलरामपुर से धान लोड करके जा रही थी वो बस से टकरा गई। इससे बस में सवार पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे होते ही बस में सवार पुलिस जवानों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। बांगो पुलिस को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और घायलों जवानों को उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 1 जवान गंभीर रूप से घायल है। बाकी पुलिस जवानों को मामूली चोटे आई है। बांगो थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि मड़ाई के समीप तेज रफ्तार ट्रक और पुलिस जवानों की बस आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से बस में सवार पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!