सरायपाली

विधायक के प्रयासों से गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा मुख्यमंत्री सहायता कोष

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।शिक्षा, खेल, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार का फोकस हेल्थ पर भी है।प्रदेश में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है, जो इलाज न मिल पाने की वजह से दम तोड़ रहे हैं। इनमें ज्यादातर वे लोग शामिल हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गंभीर रोगों का इलाज कराने में सक्षम नहीं है। परन्तु स्थानीय विधायक के प्रयासों से मुख्यमंत्री सहायता कोष योजना की लाभ गरीबों को मिल सकता है।

हम बात कर रहे हैं सरायपाली विधानसभा के विधायक के किश्मतलाल नंद की जिनकी अनुशंसा से क्षेत्र के अनेक गरीब लोगों को मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से इलाज हेतु धनराशि मिलने से इलाज कराने में भारी राहत मिल रही है । 
इस तारतम्य में संजय नगर के रामगोपाल यादव पिता सहेत्तर यादव को उनके गंभीर इलाज के उपचार हेतु मोह.मोहशीन मेमन ( जिलाध्यक्ष -युवा इंटक कांग्रेस व विधायक प्रतिनिधि अल्पसंख्यक विभाग ) के प्रयासों से व विधायक किश्मत लाल नंद के अनुशंसा पर दो लाख पचास हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है । उनका इलाज रायपुर के यशवंत हॉस्पिटल में होना है ।
इसके पूर्व बस्ती सरायपाली की श्रीमती शांति बाई बारीक पति नारायण बारीक को भी ब्रेन ट्यूमर के उपचार हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष से धनराशि उपलब्ध कराई थी जिससे उनका उपचार संभव हो सका । विधायक प्रतिनिधि मोह.मोहशीन मेमन ने बताया कि इसके पूर्व के जरूरत मंदो को उपचार हेतु धनराशि उपलब्ध कराई गई है व उनका इलाज संभव हो सका ।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!