सरायपाली

सरायपाली: विशाल बाईक रैली निकाली गई

सरायपाली (काकाखबरीलाल).फुलझर राज महासभा सरायपाली के तत्वाधान में निषाद समाज के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च को स्थानीय टाउनहाल में समस्त सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति भक्त गुहा निषाद राज जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगांे ने कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित होकर भगवान श्रीराम और भक्त गुहा निषाद राज की पूजा-अर्चना कर जयंती को धूमधाम से मनाया। वही निषाद समाज के प्रमुखों ने बताया इस दिन का इन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है इस दिन को उत्सव के रूप में पूरा निषाद समाज धूमधाम से मनाता है।
वहीं प्रातः 10 बजे पूजा अर्चना के पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड के पार्षद हरदीप सिंह रैना उपस्थित थे। इस दौरान स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज प्रमुखों द्वारा श्री रैना का पुष्पहार से स्वागत किया गया। उन्होंने समाज को पूर्व वर्ष वार्षिक बैठक में उपस्थित होकर भूमि आबंटित करने के लिए आश्वासन दिया था, जिसे उन्होंने आज उपस्थित होकर समाज के लिए नपा के आधिपत्य में जमीन को समाज के लिए आबंटित किए। वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा 25 लाख रूपए की भी मदद की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि वे समाज के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन उत्तर निषाद द्वारा किया गया।
समाज के संयोजक कार्तिकेश्वर निषाद ने भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्त गुहा निषादराज समाज के गौरव है। ऐसे सहज और सरल समाज के व्यक्ति को भगवान श्रीराम का विशेष आशीर्वाद मिला था। उनके बताए रास्ते पर निषाद समाज चल कर विकास के मार्ग पर अग्रसर है।
भक्त गुहा द्वारा श्रीराम के चरण धोते हुए झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
इसके पश्चात 1 बजे डीजे की धुन पर विशाल बाईक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ांे की संख्या में समाज के लोग बाईक में फगवा ध्वज टांगकर रैली में शामिल हुए। इस दौरान श्रीरामचन्द्र, माता जानकी एवं लक्ष्मण भैय्या को गुहा निषाद द्वारा नाव से गंगा पार करते हैं चलित झांकी के रूप में दिखाया गया, जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जिनके साथ समाज के लोगों द्वारा नगर के मुख्य मार्ग में शोभायात्रा रैली निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरूष एवं बच्चे शामिल हुए।
इस दौरान प्रमुख रूप से महासभा के अध्यक्ष मनीराज निषाद, उपाध्यक्ष रंजीत निषाद, पिताम्बर निषाद, चक्रधर निषाद, मेघनाथ निषाद, रूपधर निषाद, निरंजन निषाद, उत्तर निषाद, संतराम निषाद, शिवा निषाद, ज्योधाराम निषाद, रेशम निषाद, शोभाराम निषाद, मकुन्दी निषाद, सुशील निषाद, विजय निषाद, मुनूबाबू निषाद, वासुदेव निषाद, राजकुमार निषाद, संतोष सोनवर्षा, संपतलाल निषाद, अर्जुन सिंह निषाद, खिकलाल निषाद, लेवसराम निषाद, मोहन निषाद, नारायण निषाद, शंकर निषाद, देवानंद निषाद, दुशासन निषाद, शोभाराम निषाद, रवि निषाद, मोहित निषाद, बाबुलाल निषाद, जगमोहन निषाद, राजेन्द्र निषाद, नरेश निषाद, हरिसिंह निषाद, डिगेलाल निषाद, किरती निषाद, रविलाल निषाद, नुतन निषाद, विश्राम निषाद, मालिकराम निषाद, सुजन निषाद, हेमसागर निषाद सहित भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!