पटेवा: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते बाईक को मारी ठोकर

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर बाईक को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।डिम्पल ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम तेन्दूवाही थाना पटेवा जिला महासमुंद की निवासी है । घरेलू काम करती है । कक्षा बारवही तक पढी लिखी है । दिनांक 30/12/2024 को ग्राम तेन्दूवाही से अपने बड़े पापा गौरसिंह ठाकुर के साथ स्वयं व मौसी का लड़का भाई राजवंश ठाकुर उनके मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG 06 GN 4357 से पटेवा कपड़ा दुकान आये थे तथा पटेवा से सामान खरीदने झलप जा रहे थे कि समय सुबह करीबन 10.30 बजे NH 53 रोड तेन्दूवाही पड़ाव के पास पहुंचे थे कि पीछे पटेवा की ओर से आ रही कार क्रमांक CG 04 LJ 9154 के चालक द्वारा अपने कार को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG 06 GN 4357 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे दोनो पैर, दाये हाथ, सिर में तथा बड़े पापा गौरसिंह ठाकुर के दाये पैर, सिर में व भाई राजवंश ठाकुर के सिर, चेहरा, दायां पैर में चोटे आयी है । जिसका प्राथमिक उपचार सरकारी अस्पताल पटेवा में कराने के बाद रिफर करने पर सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती होकर ईलाज कराये है । घटना को बिरझू ठाकुर व आने जाने वाले लोग देखे है । पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























