प्रवेशपत्र के नाम अवैध वसूली, युवासेना विधानसभा अध्यक्ष से विद्यार्थियों ने किया शिकायत

काकाखबरीलाल खैंरागढ़ – माध्यमिक परीक्षा मंडल के वार्षिक परीक्षा की तिथी जारी हिने के बाद राज्यभर के विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी आरंभ कर दी है।
इधर खैरागढ़ के डॉ. पदुमलाल बक्शी विद्यालय में प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध तरीके से कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों से 50₹ मांग किये जाने की शिकायत विद्यार्थियों द्वारा युवासेना के विधानसभा अध्यक्ष मनोहर सेन से किया है।
मनोहर सेन द्वारा इस विषय पर तत्काल युवासेना प्रदेश सचिव से चर्चा करके आगे की कार्यवाही हेतु विद्यालय पहुंचकर प्राचार्य से इस संबन्ध में चर्चा किया है।
प्राचार्या का कहना है कि विद्यालय के कुछ छात्रों द्वारा टेबल-बेंच व पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है। जिसकारण उनसें अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।
वही युवासेना ने शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत करने की बात कही हैकि अगर कुछ छात्रों द्वारा टेबल-बेंच या पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है तब सभी विद्यार्थियों से प्राचार्य द्वारा इसप्रकार से जबरन वसूली करना भ्रष्टाचार का ही रूप है।
जिस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करके हमें समाज से अंधकार को दूर करने की पाठ पढ़ाया जाने चाहिए उस के प्राचार्य ही अवैध वसूली में लगे हैं।
मनोहर सेन द्वारा विद्यार्थी हित में प्राचार्य से इस अतिरिक्त शुल्क के लिए रसीद दिए जाने या तत्काल अवैध वसूली बन्द करने के निर्देश दिए हैं।























