सरायपाली

पंचायत सचिव द्वारा जन्म प्रमाण पत्र के लिए ली जाती है रिश्वत

सरायपाली (काकाखबरीलाल).ग्राम पंचायत बटकी में सचिव के रूप में पदस्थ राधाकांत साहू द्वारा जन्म प्रमाण पत्र देने पर बिना रसीद के ली जाती है 200 से 500 तक की राशि…

सरायपाली जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बटकी में आने वाली पुष्पा मिशन हॉस्पिटल बटकी/ chuhipali मैं आता है और वहां सचिव जन्म प्रमाण पत्र के लिए बिना कोई रसीद के 200 से ₹500 लेते हैं

आइए कुछ ऐसा मामला बताते हैं की सोचनीय ग्राम पंचायत लिमगांव के सुशीला बरिहा/ पति लक्ष्मण बरिहा के द्वारा एक पुत्र दिव्यांश बरिहा का जन्म 5.11. 2016 का जन्म हुआ और उन्होंने जब 23-07-2019 को जन्म प्रमाण पत्र लेने गए तो सचिव के रूप में पदस्थ राधा कांत साहू द्वारा बोला गया कि 3 वर्ष हो चुके हैं और ज्यादा दिन होने पर पैसा ज्यादा लगता है एक गरीब परिवार की गुहार लगाने पर बड़ा मुश्किल से ₹200 लेने के बाद जन्म प्रमाण पत्र दिया गया अन्यथा पैसे नहीं देने पर नहीं दिया जाएगा कह कर साफ मना कर दिया गया .

जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि यह वही पंचायत है जो पिछले कुछ दिनों से आप लोग देख रहे हैं की सरपंच संघ के अध्यक्ष के द्वारा 14वें वित्त की राशि को व्हाट्सएप ग्रुप में 5 % की मांग की जा रही है तो दूसरी तरफ सचिव के द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों से पैसे लेकर अपना जेब भर रहे हैं अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन द्वारा इसकी कोई संज्ञान लेते हैं या नहीं

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!