सरायपाली:रूबी सम्मानित


सरायपाली (काकाखबरीलाल).भव्या फाउंडेशन जयपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन एवं राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सरायपाली से सुश्री रूबी सिंह ठाकुर को गौसेवा, गौरक्षा, वृद्धजनसेवा, समाजसेवा एवं रक्तदान जैसे उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
उक्त सम्मेलन में15 देशों से लगभग 200 एवं देश के कोने-कोने से लगभग 500 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी, ज्योतिषाचार्य, नि:शक्तजन, कैंसर पीड़ित, बालबसेरा गृह के प्रतिभाशाली बच्चे एवं फिल्म जगत के लोग भी शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल कुमार शर्मा थे। इस दौरान देश-विदेश से आए 200 प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया गया, जिसमें सरायपाली से समाज सेवी सुश्री ठाकुर भी सम्मानित हुर्इं। उनके सम्मानित होने पर समस्त शुभचिंतकों, गणमान्यजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
































