बागबाहरा:बस चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को मारी ठोकर

बागबाहरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत बस चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।राजेश कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह निवासी वार्ड नंबर 10 नवागांव बागबाहरा थाना व तहसील बागबाहरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है। घटना दिनांक 02/01/2026 को शाम लगभग 08/00 बजे सब्जी मंडी से अपनी टी0व्ही0एस0 मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GZ 9578को सावधानी पूर्वक चलाते हुए बागबाहरा की ओ आ रहा था। सडक किनारे रोड क्रास करने के लिए रूका हुआ था उसी समय बडा पंडा बस क्रमांक ओ डी 26 जी/9244 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्व चलाते हुए ठोकर मार दिया जिसके कारण पैर मे एवं शरीर के अन्य भागो मे गंभीर चोट आई। दुर्घटना के पश्चात शासकीय अस्पताल बागबाहरा मे उपचार हेतु लाया गया। चोट अत्यधिक होने के कारण सोहन अस्पताल महासुंद मे 15 दिन भर्ती रहकर ईलाज कराया। दोनो पैर, सिर, सीना एवं शरीर के अन्य भागो मे गंभीर चोटे आई है। वर्तमान मे अपने इलाज मे लगभग दो-ढाई लाख रूपये खर्च हो गया है। मै अत्यंक गरीब व्यक्ति है। दुर्घटना के पूर्व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था अब दुर्घटना के पश्चात बिस्तर पर रहकर इलाज करा रहा है। वर्तमान मे वह अपना कोई कार्य नही कर पा रहा है पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























