सरायपाली

सरायपाली: नवरंगपुर में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज जानिए डिटेल्स

 

सरायपाली। ब्लॉक अंतर्गत नवरंगपुर में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता – NCC CUP 2026 का भव्य उद्घाटन दिनांक 23 अप्रैल , को रात्रि 7:00 बजे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चातुरी नंद विधायक, सरायपाली रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरी संतोष पटेल सरपंच, ग्राम पंचायत नवरंगपुर ने की। उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन गांव की एकता, भाईचारे और युवाओं के उत्साह को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में तेजराम पटेल जनपद पंचायत सदस्य गोमती डोलामणी साव उपसरपंच, ग्राम पंचायत नवरंगपुर अमित अग्रवाल सिंघल एनर्जी, नवरंगपुर निराकार पटेल ग्राम पटेल, नवरंगपुर धरम साहू विनोद ट्रेडर्स, नवरंगपुर तिरिथ कुमारी मानिकपुरी प्रदेश सचिव, महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं समस्त पंच गण ग्राम पंचायत नवरंगपुर उपस्थित रहे। तेजराम पटेल जनपद पंचायत सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने इस आयोजन को युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नशामुक्ति, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ खेलते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में स्थानीय ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति रही। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की टीमें भाग ले रही हैं और यह टूर्नामेंट कई दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन NCC 11 नवरंगपुर टीम द्वारा किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!