सरायपाली: मेरे गाड़ी में क्यों बैठा है कहते पिटाई जानिए मामला

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाड़ी में बैठने को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।अर्जुन महानंद ने पुलिस को बताया कि वह साकिन आंवलाचक्का थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला है । दिनांक 22/04/2026 को गांव आंवलाचक्का से संतोष चौहान की सगाई कार्यक्रम में ग्राम मोखापुटका के महेत्तर चौहान के यहां गांव के लोगों के साथ गया था । सगाई कार्यक्रम होने के बाद शाम लगभग 04:30 बजे महेत्तर चौहान के घर के सामने खड़ी एक हीरो सीबी साईन मोटर सायकल में बैठा था तो उसी समय ग्राम मोखापुटका के प्रेम चौहान आया और बोला कि मेरे गाड़ी में क्यों बैठा है इस गाड़ी में बैठने का तुम्हारा औकात नही कहकर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा उसी समय प्रेम चौहान के साथी सफेद एवं नित्या चौहान आया और तीनो ने मिलकर गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है जिससे सिर में चोंट आया है, पीठ में,दोनो गाल में दर्द हो रहा है । घटना को साथी भागीरथी चौहान, गौतम चौहान,देखे सुने है एवं झगड़ा को बीच बचाव कर छुड़ाये हैं । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।





























