सरायपाली :बांधा के पास जुआ खेलते जुआरी धरे गए

सरायपाली( काकाखबरीलाल). पुलिस को आज दिनांक 05/02/2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि बांधा के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे खुले में कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस रेड पड़ते ही कुछ लोग भाग गये । आरोपी 1. मनीराम सहिस पिता भैयालाल सहिस उम्र 55 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 01 महलपारा सरायपाली ,2. अजय यादव पिता पुनित यादव उम्र 40 साल साकिन वार्ड नंबर 01 विरेंद्रनगर सरायपाली, 3. सतीश कुमार पिता शौकीलाल मलिक उम्र 28 साल साकिन वार्ड नंबर 02 महलपारा सरायपाली 4. मुकेश बीरो पिता सुकदेव बीरो उम्र 36 साल साकिन वार्ड नंबर 02 विरेंद्रनगर सरायपाली, 5. सुरेश चौहान पिता स्व. दाऊ चौहान उम्र 31 साल साकिन वार्ड नंबर 02 विरेंद्रनगर सरायपाली, 6. अभिषेक चौहान पिता रंजित चौहान उम्र 23 साल साकिन वार्ड नंबर 02 विरेंद्रनगर सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 52 पत्ती तास से रूपये पैसो का दांव लगाकर कट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथो पकडे गये । आरोपियो के फड व पास से जुमला नगदी रकम 2560 रूपये व 52 पत्ती ताश के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 13-PUB के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























