दिल्ली

भारतीय जीवन बीमा में निकली बंफर भर्ती … 9 लाख सालाना सैलरी

दिल्ली (काकाखबरीलाल). जीवन बीमा निगम (LIC) ने हाउसिंग फाइनांस लिमिटेड (HFL) में कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवार 9 लाख सालाना वेतन प्राप्त कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत एसोसिएट के 6 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. महत्वपूर्ण तारीखें… > ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 24 मई 2021 > ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 07 जून 2021 वेतनमान इन 6 पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों का पे-स्केल सालाना 6 से 9 लाख रुपये तक होगा.

जीवन बीमा निगम (LIC) के हाउसिंग फाइनांस लिमिटेड (HFL) में निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सोशल वर्क या रुरल मैनेजमेंट में 55 फीसदी मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री का होना जरूरी है. इस भर्ती के लिए 23 वर्ष की आयु से लेकर 30 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं. आयु की गिनती 01 जनवरी 2021 तक की आयु के आधार पर की जाएगी. इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. जीवन बीमा निगम की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!