बसना

बसना : तू मेरा पैसा नहीं दे रहा है कहकर मारपीट मामला दर्ज

लखन कुमार पटेल ने बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बानीपाली में रहता है कृषी कार्य करता है दिनांक 05.07.2022 को किसानी काम से खत्री बीज भण्डार बसना वह आया था । शाम करीब 06.30 बजे मक्का बीज खरीद कर बीज भण्डार के सामने था तभी बसना निवासी मनमीत सरदार वहां पर आया और तू मेरा पैसा नहीं दे रहा है कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा जिन्हें वह गाली गलौच देने से मना किया तो अपने भाई सोनू सरदार और किशन नाई को वहां पर बुला लिया , किशन उनके कालर पकडा तथा मनमीत एवं सोनू सरदार हांथ मुक्का से मारपीट कियें हैं तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट से उनके बांए आंख के निचे तथा सिर के पीछे चोंट लगा है । घटना को वहां उपस्थित नरेन्द्र कश्यप निवासी बरपेलाडीह एवं सम्पत निवासी खवासपाली देखा सुना है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!