छत्तीसगढ़
महांसमुद: राशन सामानों की कीमतों में दिनों दिन बढो़तरी आम जनता परेशान

महंगाई पर नियंत्रण न होने से राशन सामानों की कीमतें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इससे आम जनता परेशान हैं। लगभग महीने भर के दौरान कई आवश्यक वस्तुओं में बढ़ोतरी हुई है जिसका असर लोगों की रसोई पर पड़ा है। राशन सामान की कीमतों में 20 से 25 फीसद तक की बढ़ोतरी हो गई है। सोयाबीन तेल 155 रुपये प्रति लीटर से बढक़र 165 रुपये प्रति लीटर, गेहूं आटा 27 रुपये प्रति किलो से बढक़र 32 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो से बढक़र 70 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 82 रुपये प्रति किलो से बढक़र 95 रुपये प्रति किलो, घी 530 रुपये प्रति लीटर से बढक़र 550 रुपये प्रति लीटर हुआ है। इसी तरह अन्य सामग्रियों की कीमतों में भी 10 से 15 फीसद तक बढ़ोतरी हुई है। चावल, दाल, तेल, आलू. प्याज जैसी जरूरत की सामग्री की कीमतों में एकाएक बढ़ोतरी होने लगे तो घर का बजट गड़बड़ाया है।
AD#1
























