छत्तीसगढ़

गैर जिम्मेदार हम… 2.65 लाख लोगों काे फोन करने और घर जाकर बुलाने पर भी नहीं लगवा रहे दूसरी डोज

कोरोना अभी गया नहीं है और वैक्सीनेशन में आम लोग लापरवाही बरत रहे। जिले में ऐसे दो लाख 65 हजार 306 लोग हैं, जिन्होंने पहली डोज तो लगवाई लेकिन अब दूसरी डोज के लिए सामने ही नहीं आ रहे। इनमें एक लाख 84 हजार 924 कोविशील्ड लगवाने वाले लोग हैं, जिन्होंने पहली डोज लगवा ली। वहीं 80 हजार 382 कोवैक्सीन वाले भी हैं, जिन्हें पहली डोज तो लग चुकी है लेकिन दूसरी डोज लगवाने के लिए गंभीर नहीं हैं।

विभागीय अफसरों की मानें तो इन्हें बाकायदा फोन किया जा रहा। घर जाकर मिन्नतें भी की गई लेकिन लापरवाही बरकरार है। प्रशासन के द्वारा तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। अब तक जिले में 12 लाख 88 हजार से ज्यादा डोज लग चुके हैं। इसमें 9 लाख 7 हजार 691 पहली और 3 लाख 80 हजार 897 दूसरी डोज है। इनमें पुरुषों की संख्या 6 लाख 22 हजार 166 है।

वहीं महिलाएं 6 लाख 66 हजार 281 हैं। 10 लाख 38 हजार 842 कोविशील्ड और 2 लाख 49 हजार 746 कोवैक्सीन लगवाने वाले लोग हैं। जानकारी अनुसार सबसे ज्यादा लापरवाही राजनांदगांव ब्लॉक में सामने आ रहे हैं। 47 हजार 627 ऐसे हैं, जिन्होंने दूसरी डोज लगवाई ही नहीं है। कोविशील्ड के ओवरड्यू इसमें 30733 और कोवैक्सीन के 16894 लोग हैं।

जबकि अन्य ब्लॉकों में कोविशील्ड के ओवरड्यू वाले अंबागढ़ चौकी में 10516, छुईखदान में 23032, छुरिया में 26089, डोंगरगांव में 15638, डोंगरगढ़ में 29312, खैरागढ़ में 24011, मानपुर में 13013, मोहला में 12580 लोग हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि कोविड संक्रमण पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। कोविड के केस अब भी आ रहे हैं पर संक्रमण दर कम हो गई है। इसलिए संक्रमण से बचना है तो समय पर दोनों डोज लगानी होगी। विशेषकर घर के प्रमुख लोगों और गर्भवतियों को भी वैक्सीन की डोज लगवानी चाहिए। इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया।

लक्ष्य पूरा करने विभागों की मदद भी ली जा रही
जिले में पूर्ण वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी विभागों की मदद ली जा रही है। हाल ही में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर निर्देशित किया था कि टीकाकरण में हर संभव मदद करेंगे। पंचायतों की ओर से भी मदद की जा रही है। मैदानी अमले को सक्रिय किया गया है। यह टीम पता लगा रही कि कहां पर वैक्सीनेशन नहीं हुआ और दूसरी डोज के लिए कितने लोग बचे हैं। इस टीम के सर्व के बाद लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और जल्द से लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

एक माह का अंतराल फिर भी इस तरह की लापरवाही
कोवैक्सीन एक माह के अंतराल में लगवानी है। इसके बावजूद राजनांदगांव में कोवैक्सीन वाले 16894, खैरागढ़ में 11464, छुईखदान में 10729, चौकी में 6294, छुरिया में 8133, डोंगरगांव में 6128, डोंगरगढ़ में 9862, मानपुर में 5516, मोहला में 5362 लोग लापरवाह हैं, जिन्होंने एक माह के अंतराल के बावजूद दूसरी डोज नहीं ली।

दूसरी डोज जरूरी, तभी पूरा होगा वैक्सीनेशन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बीएल तुलावी ने बताया कि अब दूसरा डोज लगाने वालों की भी संख्या बढ़ रही है। हालांकि कुछ लोग सामने नहीं आएं हैं। वैक्सीनेशन में दूसरा डोज लगवाना जरूरी है, तभी वैक्सीनेशन पूरा माना जाएगा। लगातार महाभियान के माध्यम से गांव-गांव में कैंप कर टीकाकरण करा रहे हैं। लोगों में जागरूकता भी आई है। पंचायत स्तर पर कैंप लगाने से स्थिति में पहले से सुधार आया है। फिलहाल सभी विभागों की मदद से सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा।

टीम के साथ मितानिनों को भी भेजा जा रहा है
ऐसे लोगों को बुलाने के लिए हमारी विभागीय टीम के अलावा मितानिनों को भी भेजा जा रहा है। फिलहाल वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ रहा है। हालांकि जो तय समय में वैक्सीन नहीं लगवा रहे उससे वैल्यू भी खत्म हो जाएगी, इसलिए सभी से अपील है कि तय समय में दूसरी डोज भी लगवा लें। -डॉ.मिथलेश चौधरी, सीएमएचओ

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!