छत्तीसगढ़

नौकरी:एनबीसीसी द्वारा जूनियर इंजीनियर सहित 81 पदों पर निकली भर्ती

एनबीसीसी द्वारा जूनियर इंजीनियर एवं डिप्टी जनरल मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nbccindia.com पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2022 से शुरू होगी और 14 अप्रैल 2022 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को लिंक एक्टिव होने के बाद वेबसाइट के करियर सेक्शन पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत कुल 81 पद भरे जाएंगे। इनमें 60 पद जूनियर इंजीनियर सिविल के, 20 जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के और 1 पद डिप्टी जनरल मैनेजर का है।

आयु सीमा

जूनियर इंजीनियर पदों के लिए 23 वर्ष तक के जबकि डिप्टी जनरल मैनेजर पदों के लिए 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

सैलरी

जूनियर इंजीनियर पदों पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ₹27270 प्रति माह सैलरी दी जाएगी। वहीं डिप्टी जनरल मैनेजर पदों के लिए यह 70000 से लेकर 200000 प्रति माह तक रहेगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!