नौकरी-विज्ञापन

नौकरी :इंटेलीजेंस ब्यूरो में 1671 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलीजेंस ब्यूरो ने देश के विभिन्न शहरों में स्थित सब्सिडियरी इंटेलीजेंस ब्यूरो (SIB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट / एग्जीक्यूटिव और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 1671 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ब्यूरो द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसए/एग्जीक्यूटिव की 1521 और एमटीएस की 150 वैकेंसी के लिए आवेदन की शुरुआती की जाएगी।खास तारीखें

आवेदन की शुरुआती तारीख : 5 नवंबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 25 नवंबर 2022
योग्यता

10 परीक्षा पास होना जरूरी।
उस राज्य का मूल निवासी होना चाहिए जहां के लिए वे आवेदन करना चाहते हैं।
किसी एक स्थानीय भाषा/बोली का भी ज्ञान होना चाहिए।
आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानि 25 नवंबर 2022 को 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा विज्ञापित 1671 एसए/एग्जीक्यूटिव और एमटीएस के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!