महासमुंद: घर का ताला तोड़कर ले उडे़ नगदी रकम सहित कीमती जेवरात


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में अनील सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 4 अयोध्या नगर महासमुंद में संतोष पंचोली के मकान में परिवार सहित किराया पर रहता है। डायमंड प्लेट बनाने का स्वयं का ग्राम अछोली मे फर्सी फैक्ट्री है, आना जाना करता है। बडा भाई इन्द्रराज सूर्यवंशी का तबीयत खराब होने से दिनांक 02.08.2024 को ईलाज कराने हेतु माता रेखा सूर्यवंशी एवं भाभी निशी सूर्यवंशी तीनो व्यक्ति रायपुर अस्पताल गये है, अयोध्या नगर महासमुंद में किराये के मकान मे अपनी पत्नि के साथ था। दिनांक 09.08.2024 को बहन की लडका लावी का जन्म दिन था, जन्म दिन कार्यक्रम में सामिल होने अपने घर मे ताला लगाकर दोपहर करीब 12.00 बजे स्वयं और पत्नि अंशीका सूर्यवंशी एवं चाचा नरेन्द्र सूर्यवंशी के परिवार वाले के साथ धमतरी गये थे। कार्यक्रम बाद धमतरी से रात्रि करीब 12.00 बजे महासमुंद आये रात्रि होने से स्वयं और पत्नि चाचा नरेन्द्र सूर्यवंशी के मकान में सो गये। दिनांक 10.08.2024 के सुबह करीब 05.30 बजे चाचा नरेन्द्र सूर्यवंशी को चाचा मुकेश द्वारा घर मे चोरी होने के संबंध में नरेन्द्र को बताने पर चाचा नरेन्द्र द्वारा बताया गया। फिर घर जाकर देखा तो मेन गेट का दरवाजा में लगे ताला लगा था, खोल कर अंदर जाकर देखा तो हाल के दरवाजा मे लगे ताला टुटा हुआ था, एवं दोनो रूम का दरवाजा का भी लगे हुये ताला टुटा हुआ था, कमरा अंदर जाकर देखा तो दोनो रूम का एवं आलमारी का सामान बिखरा पडा था चेक करने पर आलमारी में रखे 01. एक नग सोने का पंचाली हार कीमती 60000 रूपये 02. दो नग सोने का अंगुठी कीमती 20000 रूपये 03. चार नग सोने का चुड़ी कीमती 20000 रूपये 04. 07 नग सोने का नथनी कीमती 10000 रूपये 05. दो नग चांदी का करधन कीमती 10000 रूपये 06. 08 जोडी चांदी का बिछिया कीमती 1000 रूपये 07. 06 जोडी चांदी का पायल कीमती 20000 रूपये 08. नगदी रकम 5000 रूपये जुमला कीमती 146000 रूपये नहीं था। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के दरवाजा में लगे ताला तोडकर घर अंदर घुसकर आलमारी मे रखे उक्त सामन को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305-BNS, 331-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























