छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई सराईपाली की एक और नई अनूठी पहल

काकाखबरीलाल (सरायपाली)। संघ के द्वारा निधन आर्थिक सहायता अभियान चलाया गया जो कि 100% सफल रहा।
जिसमे संघ के तत्वाधान में समस्त पदाधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय में किसी भी सहायक शिक्षक साथी के निधन होने पर प्रत्येक साथी द्वारा 100-100 की सहायता राशि दिवंगत परिवार को प्रदान की जाएगी। जो संघ के विधिमान्य सदस्य हैं, यह सिर्फ उन पर ही लागू होगा। और जो कार्यरत सहायक शिक्षक है उन्ही के लिए होगा न कि उनके परिवार के किसी सदस्य के लिए।
इसी तारतम्य में वर्तमान में हमारे संघ के एक सक्रिय सदस्य दिवंगत श्री सुशील चौहान जी की असामायिक मृत्यु हो गई। जिनके लिए संघ के सभी सदस्यों ने राशि इकट्ठा कर दिवंगत परिवार को सहायता राशि स्वरूप 41000/- रुपये प्रदान किये।
इससे पहले विगत 2 माह पूर्व भी संघ के सदस्य श्री जगदीश चौहान जी का निधन हुआ था, उस पर भी संघ ने 26500 की आर्थिक सहायता उनके परिवार को किया था। और साथ ही आश्रितों में से जो अनुकंपा नियुक्ति के पात्र है उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करने भी कहा गया।
संघ के सदस्य स्व. सुशील चौहान जी के लिए सहायता राशि अभियान चलाया गया जो कि 100% सफल रहा। इस कार्य को अंजाम देने वाले समस्त पदाधिकारीगण, संकुल प्रभारी गण, समस्त सहायक शिक्षक साथीगण, जिन्होंने बहुत ही कम समय में, इस आसाधारण कार्य को कड़ी मेहनत से इस कोरोना काल मे भी घर-घर जाकर सहायता राशि इकट्ठा किया। उनके इस मेहनत और अथक प्रयास को बारम्बार नमन है। समस्त साथियो के उदारता, परोपकारिता, सक्रियता, टीम भावना को भी हार्दिक सलाम है। सभी साथियों ने अंतर्मन से सहायता प्रदान किया। भविष्य में भी इस तरह की आकस्मिक सहयोग की आवश्यकता पड़ने पर सभी साथी तत्पर रहने लामबंद होंगे।
इस कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी से निभाने के लिए संघ के पदाधिकारी/संकुल प्रभारी/सहायक शिक्षक थे।
छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन सराईपाली के ऊर्जावान, कर्मठ, मेहनती संकुल प्रभारीगण
संकुल-
प्रभारी शिक्षक
1 सराईपाली- श्री राधेश्याम बरिहा
2 केजुवां- श्री शिव कैवर्त
3 बालसी- श्री चंद्रशेखर साहू/श्री चंदराम भास्कर
4 जम्हारी- श्री मारकुश नंद
5 बेहेरापाली- श्री प्रदीप पटेल
6 नवागढ़- श्री सुरेश मनहर
7 पाटसेन्द्री- श्री विमल प्रधान
8 केदुवा- श्री मनोज चौधरी
9 बोन्दा-श्री उत्तम चौहान
10 चिवराकूटा-श्री मनबोध विशाल
11 सिंघोड़ा- श्री सचिदानंद भोई
12 चारभांठा- श्री संजय गार्डिया
13 लांती- श्री लीला शंकर पटेल
14 चट्टीगिरोला- श्री मुकेश साहू
15 भोथलडीह- श्री पांडव भोई
16 पैकिन- श्री किशन चौधरी
17 टेमरी- श्री मनबोध साहू व श्री रामकृष्ण बुड़ैक
18 बलौदा- श्री सुधीर सोना
19 किसड़ी- श्री राजेश नायक
20 सेमलिया- श्री सुभाष प्रधान व श्री पंचानंद साहू
21 तोरेसिंहा- श्री राजेश भोई
22 तोषगांव- श्री नरेंद्र मांझी व राजेन्द्र इजारदार
23 पझरापाली- श्री रोशन भोई
24 बैदपाली- श्री खेलसाय पटेल
25 छुइपाली- श्री चूड़ामणि साहू व श्री गिरिधारी भोई
26 कलेण्डा- श्री केशव साहू व श्री कार्तिकराम बारीक
27 मल्दामाल- श्री क्षीरसिंधु साहू व श्री रमाकांत डड़सेना।
संघ के ऊर्जावान, मेहनती व कर्मठ पदाधिकारीगण:-
नारी शक्ति प्रांतीय सह-सचिव श्रीमती बनमोती भोई,
प्रांतीय सह-सचिव- श्री राजेश प्रधान,
ब्लॉक सचिव- श्री जगजीवन रत्नाकर,
ब्लॉक कोषाध्यक्ष- श्री अजय अग्रवाल,
जिला कोषाध्यक्ष- श्री राजकुमार सिंह,
ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष- श्री सोमदेव तिवारी व श्री अंगद बारीक,
सलाहकार- श्री ईश्वर साहू व श्री गोराखलाल पंडा,
उपाध्यक्ष- श्री भूपेंद्र नेताम व श्री जगदीश भोई,
जोन प्रभारी- श्री सुंदर डड़सेना,
महासचिव- श्री चंद्रशेखर पटेल व श्री देवनाथ कश्यप,
सह-सचिव- श्री निरंजन मेहेर,
महामंत्री- श्री सत्यवान भोई व देव सिंह सिदार,
प्रवक्ता- श्री लिंगराज देवांगन व गजानंद पाणिग्राही,
मीडिया प्रभारी- श्री प्रमोद सामन्तराय व श्री द्वारिका चौहान,
व प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले साथी उपस्थित थे।



























