तुमगांव: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड़ क्रास कर रहे युवक को मारी ठोकर

तुमगांव। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड़ क्रास कर रहे युवक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।राजकुमार यादव, ने पुलिस को बताया कि वह , ग्राम गढ़सिवानी थाना, तुमगांव, जिला महासमुंद के निवासी हैं। दिनांक 20.01.2026 को लगभग 03 बजे के आस पास पिता जी धूरसिंग एवं मां शांति बाई दोनो ग्राम कांपा से गढ़सिवनी आने के लिये ग्राम कांपा मेन रोड क्रासिंग से पैदल क्रास कर रहे थे तभी रायपुर तरफ से आर रही कार क्र. CG04HL1825 का चालक अपने कार को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिता धूरसिंग को एक्सीडेंट कर दिया जिससे पिता धूरसिंग को गंभीर चोंटे आई है। जिसका ईलाज सोहम हास्पिटल महासमुन्द में चल रहा है। उक्त घटना को भोजराम साहू ग्राम कांपा निवासी ने देखा है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


















