बसना: यहां….सात दिवसीय रासेयो शिविर का आयोजन किया गया

लम्बर। राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर द्वारा ग्राम कुसमुर में डॉ मालती तिवारी जिला संगठक के निर्देशन में जी.पी. पटेल प्राचार्य व शिविर संयोजक के मार्गदर्शन में आर. के. पटेल कार्यकम अधिकारी के नेतृत्व में ‘नशामुक्त समाज के लिए युवा’ विषय पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का प्रारम्भ श्रीमती रेखा बरिहा उपसरपंच के आतिथ्य में एवं प्राचार्य जी पी. पटेल की अध्यक्षता में हुआ। वहीं समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोंगरा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुन्द्र, अध्यक्षता जी. पी. पटेल प्राचार्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती देवकी दीवान सदस्य जिला पंचायत महासमुन्द श्रीमती टीकाबाई चन्द्रवंशी सरपंच, जी. एस. तोमर अध्यक्ष दुर्गा शिक्षण व सेवा समिति लम्बर, पूर्णानंद मिश्रा पूर्व BRCC खेमसिंह चंद्रवंशी, सोमनाथ पटेल, सालिकराम टंडन प्रधान पाठक, कौशल सिदार, धोबीलाल राठिया, मनबोध ताण्डी, चंपा डिले, सुमित्रा तांडी एवं सभी पंचगण उपस्थित थे। शिविर में विक्की पटेल दल नायक, कु दीपा जायसवाल सहित 94 स्वयं सेवक भाग लिये थे। स्वयं सेवकों ने गांव गलियों की सफाई, विद्यालय परिसर की सफाई रंगाई पोताई, बोरिंग परिसर की सफाई किया। स्वच्छता रैली, नशामुक्त रैली जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। शिविर के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. अनिल गोरियार नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला नोडल अधिकारी महासमुंद, डॉ. अर्चना बरिहा स्त्री रोग विशेषज्ञ – कल्पना नर्सिंग होम भंवरपुर, डॉ. यामिनी पटेल- शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ- प्रदीपकुमार- जनरल सर्जन – कल्पना नर्सिंग होम भंवरपुर डॉ. गुलाब पटेल आयुष क्लिनिक सागरपाली, डॉ. संजय साहू- दंत रोग विशेषज्ञ – साई डेंटल केयर हॉस्पिटल बसना, डॉ आदित्य शिवहरे कन्सल्टेट आप्टो मेट्रिस्ट श्री गणेश विनायक हॉस्पिटल बसना, डॉ अशोक पटेल पंचकर्म, दुर्जय प्रधान सहायक नेत्र चिकित्सा अधिकारी ने अपनी सेवाएं शिविर स्थल पर दिया!
डॉ. अनिल गोरियार द्वारा शिविर में 65 नेत्र रोगियो का ईलाज किया 52 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मा व दवाई का वितरण किया गया! साथ ही 17 मोतियाबिन्द वालो को अगले दिन आपरेशन के लिए निःशुल्क वाहन व्यवस्था कर निःशुल्क आपरेशन कर वापस छोड़ दिया गया शिविर स्थान में निःशुल्क रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 48 लोगों ने स्व प्रेरित होकर रक्तदान किया जिन्हे हेलमेट और स्मार्ट वाच दिया गया। कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को रागी मिनी किट एवं 30 किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा नींबू और कटहल पौधे का वितरण किया गया। बौद्धिक चर्चा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे होता था। जिसमें जन्मजय नायक व्यक्तित्व विकास व चरित्र निर्माण, उपेन्द्रनाग उद्यानिकी अधिकारी फुल लगाओ बगीचा सजाओ। श्रीमती उषा खेष – ‘उन्नत क़ृषि हेतु आवश्यक बातें’ धर्मेन्द्र चौधरी भूत पूर्व सैनिक – सैन्य सेवा के प्रति जागरुकता डॉ अंकित भोई – ‘सहायक प्राध्यापक कैरियर गाईड’ श्रीमती सपना भोई – ‘समाज में नारी की भूमिका’ विजय कुमार सिन्हा संचालक समाज कल्याण विभाग महासमुन्द ‘नशामुक्त समाज के लिए युवा। उनके द्वारा उपस्थित ग्रामीण जन व सभी स्वयं सेवको को नशामुक्त रहने का शपथ दिलाया गया। एवं शिविर में गांव 12 वृद्ध जनों को उनके सहारा के लिए लाठी देकर सम्मानित किया गया।।स्वयं सेवकों को गिरीश पाढ़ी गिरधारी साहु, उस्ताद अली विरेन्द्र कर, , के. के. नायक ने प्रेरक प्रसंग से प्रेरित किया ।सात दिवसीय शिविर में समापन पूर्व छठवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती नमिता साहू मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका सराईपाली थी। स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब तालियां बटोरी, ग्रामीणों ने कार्यक्रम की भूरि – भूरि प्रशंसा की है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अहिल्या नायक शिक्षिका द्वारा बहुत ही सुन्दर प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। शिविर में प्रतिदिन सुबह कन्हैयालाल पटेल प्रज्ञामंडल सागरपाली द्वारा योगाभ्यास कराया गया । बेस्ट स्वयं सेवक का अवार्ड विक्की पटेल व बेस्ट स्वयं सेविका कु. दीपा जायसवाल को दिया गया । स्वयं सेवकों के कार्यो व अनुशासन से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत की ओर से सभी स्वयं सेवकों को मोमेन्टो से सम्मानित किया गया।
पंकज व कान्हा सिदार भूतपूर्व स्वयंसेवको द्वारा NSS इकाई को सरस्वती माता की मूर्ति प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मदनलाल चौरसिया सरपंच लंबर रामकुमार मैत्री, रोहित साहू, आर. आर. पटेल कमल पटेल का भी आगमन हुआ था। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ग्रामीण जन, सुबेलाल सिदार , बंशीलाल तांडी , श्रीमती जानकी सिदार ,टिके बाई तांडी एवं पंचायत प्रतिनिधियो, प्रवीण कुमार राकेश खड़िया, फतेसिंह बरिहा, लोकेश कुमार सिदार, पंकज सिदार व कान्हा सिदार , विद्यालय के शिक्षक खुशराम साहू का भी विशेष योगदान रहा। समस्त कार्यक्रम का संचालन आर के पटेल कार्यक्रम अधिकारी ने किया ।




























