रायपुर
PCC चीफ मोहन मरकाम समेत परिवार और स्टाफ की आई कोरोना रिपोर्ट

रायपुर(काकाखबरीलाल)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की कोरोना रिपोर्ट आ गई है, रिपोर्ट में वे निगेटिव पाए गए हैं। उनके परिवार और स्टाफ के करीब 20 लोगों की जांच करवाई गई थी। जिसमें से 15 लोग की रिपोर्ट आ गई है, सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं।
वहीं अन्य पांच की रिपोर्ट का इंतजार है, आज सुबह ही इन लोगों का सैंपल लिया गया और देर शाम रिपोर्ट आ गई है। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के परिवार और स्टाफ से 5 लोग संक्रमित हुए थे।
AD#1


























