सरायपाली

सरायपाली: युवती के साथ गाली गलौच व मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल).थाना अंतर्गत ग्राम भोथलडीह में एक युवती के साथ उसकी बुआ एवं दादा के द्वारा गाली गलौच व मारपीट किये जाने की शिकायत दर्ज करायी गई है। थाना से मिली जानकारी अनुसार चंद्रिका गार्डिया पिता विनेश गार्डिया निवासी ग्राम भोथलडीह रिपोर्ट दर्ज कराया है कि कल 30 नवंबर की रात्रि लगभग 8 बजे उनकी बुआ ललिता गार्डिया महानंद एवं दादा गजपति गार्डिया, उसके चाचा एवं घर के अन्य लोगों को घरेलू विवाद को लेकर अश्लील गाली गलौच कर रहे थे। इस सुनकर उसने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दिया, जिसपर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझाइश दिया। उक्त वाहन के वापस जाने बाद उसकी बुआ एवं दादा पुनः 112 को बुलाने की बात पर अश्लील गाली गलौच करने लगे और हाथ मुक्का से मारपीट किया। पुलिस ने प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!