सरायपाली: हाथ मुक्का से मारपीट

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में चुडामणी पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है। कक्षा आठवीं तक पढा है। पिछले चार वर्षो से जय जगदीश फ्युल्स बिजराभाठा में सेल्समेन के पद पद कार्यरत हैं। दिनांक 15/09/2024 के शाम 07:00 बजे से अपने डयुटी पर था रात्रि लगभग 08:00 बजे एक ट्रेक्टर में डीजल डलवाने के लिए आया जिन्होने ने 500 रूपये का डीजल डलवाया , नगदी रकम न दे करके आनलाईन पेमेन्ट करना चाह रहे थे जिसके लिए क्यूआर कोड मांगा तो पेट्रोल पम्प में लगे क्यूआर कोड के बारे में बताया । ट्रेक्टर ड्रायवर ने उस क्यूआर कोड को अपने मालिक को फोन करके क्यूआर कोड के बारे में बताया। फोन का स्पीकर चालु था , नेट प्राब्लम होने के कारण आनलाईन पेमेन्ट नही हो पा रहा था। उसी बात को ले करके ट्रेक्टर चालक के मालिक ने फोन पर ही गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा और कहा रूको मैं आता हूं तब ट्रेक्टर चालक अपनी ट्रेक्टर लेकर वहां से चला गया फिर रात्रि लगभग 08:30 बजे एक सफेद रंग का वाहन स्कार्पियों में कुछ लोग आये जिसमें ट्रेक्टर चालक भी साथ में था फिर ट्रेक्टर चालक के मालिक ने डीजल लेकर रकम भुगतान करने की बात को लेकर पुन: अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा देख लेने की धमकी देने लगा और हाथ मुक्का से मारपीट किया है। मारपीट करने से दांया आंख के ऊपर में चोट आया है। घटना को साथी दयालु पटेल ने देखे सुने है घटना के संबंध में पेट्रोल पम्प मालिक दिलीप पटेल को बताया पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























