सरायपाली

सरायपाली :उपेन्द्र कुमार को बाबा साहब डॉ. आंबेडकर गौरव अवार्ड से किया गया सम्मानित

सरायपाली (काकाखबरीलाल). स्व. राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में पदस्थ उपेन्द्र कुमार बरिहा सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान को बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर गौरव अवार्ड से समता साहित्य अकादमी छग राज्य से सम्मानित किया गया है। उपेन्द्र कुमार बरिहा राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य इकाई के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए और सृजनात्मक कार्य का प्रदर्शन करते हुए शिक्षा, कला, खेल, नशा मुक्ति, ग्रामोत्थान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, संस्कृति एवं युवाओं का व्यक्तित्व का विकास की आवश्यकताओं में श्रेष्ठ भूमिका का परिचय दिया है। क्रांतिवीर गेंदसिंह के शहादत दिवस के अवसर पर 22 जनवरी 2023 को गोंडवाना भवन धमतरी में सम्मानित किया गया।महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के रूप में अपनी सक्रिय भागीदारी से युवाओं आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने के लिए सतत

प्रयत्नशील होकर महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उपेन्द्र कुमार बरिहा मतदाता जागरुकता अभियान, सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता, नेतृत्व क्षमता पर युवाओं को आत्मनिर्भर एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य करते हैं। भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता बन्धुता और सहयोग की भावना को जीवन का उद्देश्य अपनाकर सफलता प्राप्त करने के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने कार्य किया जाता है। उपेन्द्र कुमार बरिहा के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य पीके भोई, छात्र संघ प्रभारी डॉ. संध्या भोई, प्राची गुप्ता, देवेन्द्र कुमार मांझी, राजकिशोर पटेल, दीपक पारेश्वर, डॉ. चद्रिका चौधरी, हेमलता पटेल, डॉ. राधेश्याम पटेल, खीरसागर पटेल, भोगसिंह भोई, विक्रम यादव, जितेन्द्र बुडेक, जितेन्द्र पटेल, कमला दीवान, नन्द किशोर प्रधान, बृहस्पति विशाल, बृजलाल पटेल, अनिता को समाज सेवा के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के पटेल, ओमप्रकाश मेरावी, गजानन बुडेक आदि ने हर्ष

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!