छत्तीसगढ़

12 साल के मासूम की फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, नशे का था आदी

न्यायधानी बिलासपुर के तेलीपारा के खंडहरनुमा मकान में एक 12 साल के बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. यह हत्या है या आत्महत्या, अभी तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि बच्चा नशे की लत थी. कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.जानकारी के मुताबिक कतियापारा में रहने वाला 12 साल के नाबालिग कबाड़ बीनने का काम करता था. सुलोशन, बोनफिक्स जैसी चीजों के नशे का आदी था. बीते 31 अगस्त से वह घर से लापता था. आज सुबह तेलीपारा पुराने शंकर दाल मिल से लगे नाला रोड़ के पास खंडहर में नाबालिग की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अफसर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे. घटना स्थल के निरीक्षण के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने इसे हैंगिंग का केस बताया है. पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स रवाना किया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!