बागबाहरा

बागबाहरा: होटल व्यापारी का कार क्षतिग्रस्त मामला दर्ज

बागबाहरा. आरक्षी केद्र में जगजोत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 08 गुरूद्वारापारा बागबाहरा का निवासी है तथा होटल का व्यवसाय करता है । दिनांक 07/05/2023 को अपने कार क्रमांक CG 04 KJ 7699 में काम से मित्रा ढाबा बागबाहरा जा रहा था। जैसे ही NH 353 रोड नया सब्जी मण्डी बागबाहरा के पास पहुंचा था तभी रायपुर से खरियार रोड की ओर वाहन क्रमांक CG 04 NV 5013 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चला कर कार के पीछे दांया साईड ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया और अपने वाहन को लेकर भाग रहा था जिसे देवाशीष स्कूल बागबाहरा के पास, समर्पित कश्यप, शशांक मिश्रा के साथ दौडा कर पकडे है। वाहन चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम सुरेश सोनी पिता शिव कुमार सोनी निवासी खुटेरी थाना आरंग जिला रायपुर का होना बताया । वाहन क्रमांक CG 04 NV 5013 के ठोकर से कार क्रमांक CG 04 KJ 7699 के दांया साईड क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!