पिथौरा

पिथौरा:एडमिशन क्यों नही दे रहे हो कहकर गाली गलौज

पिथौरा (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में निर्मल कुमार डहरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मेमरा में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ है  सत्र 2024-25 के प्रारंभ दिन  दिनांक 26.06.2024 को स्कूल लग जाने पश्चात  अपने प्रभारी कक्ष में छात्रो के प्रवेश के संबंध में टीसी संकलन कर रहा था एवं नये छात्रो का एडमिशन संबंधी कार्य देख रहा था गांव का कुश दास भी वर्ष 2023 में कक्षा 09 वी में फेल हो चुका था जो पुन: प्रवेश हेतु आया था तब उसे कहा पूरे साल भर नही आये आप अपने परिजन को लेकर आईये तब  प्रवेश दूंगा कहने पर वह वापस चले गये । कुछ समय बाद करीबन 10.40 बजे अरूण दास एवं उसका पुत्र उमेश दास दोनों साथ में आये और  अरूण दास द्वारा तुम मेरे बेटे कुश का एडमिशन क्यों नही दे रहे हो कहकर दोनों पिता पुत्र  अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर टेबल में रखे सामान को बिखेर दिया घटना को  स्टाफ के  हेमांजलि पटेल, सुशील यादव देखे एवं सुने है पुलिस ने 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!