छत्तीसगढ़

नहाने गई दो बच्चियों की मौत

तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी भाटापारा की है. दो बच्चियों की मौत से गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक कुरूद के अछोटी निवासी शिवानी साहू उम्र 13 वर्ष और आस्था निर्मलकर उम्र 10 वर्ष दोनों गांव के अछोटी भाटापारा तालाब में नहाने गई हुई थी. वहीं नहाने के दौरान दोनों बच्चियां गहरे पानी चली गई और पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. दोनों बच्चियों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!