सरायपाली: खेत में जबरन प्रवेश कर धान को उखाड कर फेक देने मामला … पुलिस जांच में जुटी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली थाना अन्तर्गत संतपाली में अनाधिकृत रूप से जबरन प्रवेश कर धान को उखाड कर फेक देने का मामला सामने आया है पीड़ित तिलोत्तमा चौहान ने पुलिस को बताया कि मै संतपाली में रहती हूं। अपने मां बाप की अकेली हूं। मेरे पिताजी हलधर चौहान के नाम पर भूमि खसरा नंबर 213 रकबा 0.13 हेक्टेयर ग्राम संतपाली में है। उक्त भूमि में लगा हुआ मेरे चाचा सीताराम चौहान पिता लोचन चौहान उम्र करीब 60 वर्ष का भूमि खसरा नंबर 212 रकबा 0.10 हेक्टेयर है। मैं हमारे भूमि खसरा नंबर 213 रकबा 0.13 हेक्टेयर में धान बोया गया था जो कि रोपाई के लायक हो गया था कि दिनांक 10.07.2021 को मैं अपने पति कैलाश चौहान के साथ खेत देखने गयी तो वहां पर मेरा चाचा सीताराम चौहान मेरे खेत में अनाधिकृत रूप से जबरन प्रवेश कर धान को उखाड कर फेक दिया था तो मैं उसे बोली कि तुम हमारे धान को क्यों उखाडे हो कहने पर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौच किया मैं उसे गाली गलौच करने से मना किया तो वह मुझे और कुछ बोलेगी तो तुझे यही पर जान सहित मार दुंगा कहकर धमकी दिया सीताराम द्वारा मेरे धान को उखाडकर फेक देने से करीब 1500 रू0 का नुकसान मुझे हुआ है। घटना को मेरे पति देखे है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा
294-IPC, 427-IPC, 447-IPC, 506-IPC के तहत पंजीबध्द का जांच में लिया है

























