छत्तीसगढ़

नरक चतुर्दशी और काली चौदस आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

रविवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 01 बजकर 51 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये दिवाली उत्सव का दूसरा दिन रहेगा। इसे रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली के नाम से जाना जाता है। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। रविवार को इंद्र, वैधृति, मित्र, मानस, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 6 शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें शुभ योग में खरीदी के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की डिटेल….

ग्रहों की स्थिति

रविवार को गुरु ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। गुरु का ये राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहेगा क्योंकि ये ग्रह कर्क राशि में उच्च का हो जाता है। इस दिन चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में, सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम को 04 बजकर 28 मिनिट से 05 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

शुभ मुहूर्त

नरक चतुर्दशी पर यमराज की पूजा का विधान है। ये पूजन आप प्रदोष काल में यानी शाम 05 बजकर 50 मिनिट से 07 बजकर 02 मिनिट के बीच में कर सकते हैं। इस दिन काली चौदस का पर्व भी मनाया जाता है, जिसमें देवी काली की पूजा होती है। इस पूजन के लिए शुभ मुहूर्त रात 11:41 से 12:31 तक रहेगा।

सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- वणिज और विष्टी
सूर्योदय – 6:29 AM
सूर्यास्त – 5:54 PM
चन्द्रोदय – Oct 19 4:25 AM
चन्द्रास्त – Oct 19 4:40 PM

शुभ मुहूर्त

सुबह 07:55 से 09:20 तक
सुबह 09:20 से 10:46 तक
दोपहर 11:48 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:37 से 03:02 तक
शाम 05:54 से 07:28 तक

अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड – 12:11 PM – 1:37 PM
कुलिक – 3:02 PM – 4:28 PM
दुर्मुहूर्त – 04:22 PM – 05:08 PM
वर्ज्यम् – 03:04 AM – 04:50 AM

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!