छत्तीसगढ़
नाले में मिली शव इलाके में सनसनी…. पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. नाले में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. आस-पास के लोग शव देखकर हत्या की आशंका जता रहे हैं. घटना डीडी नगर थाना इलाके का है. मृतक युवक के एक हाथ में जोहन और दूसरे हाथ में पटेल लिखा हुआ है. जिससे पहचान करने की कोशिश की जा रही है.डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक युवक का शव मिला है. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आस-पास के थाना प्रभारियों को गुम इंसान रिकॉर्ड खंगालने के लिए भी कहा गया है. मौत का कारण अब तक सामने नहीं आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
AD#1
























