
रामकुमार नायक काका ख़बरीलाल रायपुर
रायपुर :- जोगी कांग्रेस के युवा प्रवक्ता कुमार फिरोज साहू ने छतीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिव कमलेश पटेल को आड़े हाथों लिया और कहा कि पटेल सहाब जी को अपने गिरेबान में झांक कर देखने की जरूरत हैं फिजूल की बाते करना बंद करे 18 राज्य में कांग्रेस पार्टी किसका का पाप भोग रही है जरा जनता को भी बतलाये ।
कुछ दिन पहले छतीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रभारी सचिव कमलेश पटेल ने अजित जोगी को लेकर एक बयान दिया था जिसमे लिखा था जोगी जी के कारण कांग्रेस पार्टी अभी तक पाप भोग रही हैं कुछ इसी तरह से बयान दिया गया था जिससे जोगी कांग्रेस के युवा प्रवक्ता फिरोज साहू ने कमलेश पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि – अजित जोगी जी के नाम से कांग्रेस पार्टी के कितने नेताओ की राजनीति चमकी हैं अब कमलेश पटेल जी भी अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश में लगे हैं इनके पास कोई काम नही रहा चुनावी प्रतिक्रिया आरोप प्रत्यारोप लगना और आरोप लगाना शुरू भी हो गया हैं।
























