छत्तीसगढ़रायपुर

ऐसी सोच व व्यवस्था हमारे जिले में भी होनी चाहिए

रामकुमार नायक,रायपुर ब्यूरो काका खबरीलाल

रायपुर जिले के सरकारी स्कूलों में ‘ऑपरेशन आगाज’, विशेषज्ञ बताएंगे ऐसे गुर।

नन्दकिशोर अग्रवाल।रायपुर- “आमतौर पर सरकारी स्कूलों के हुनरमंद गरीब छात्र बड़ी परीक्षाओं से वंचित रह जाते हैं। परीक्षा की तैयारी और कॅरियर काउंसिलिंग नहीं हो पाने की वजह से विकल्प नहीं मिलता। इस अभियान के तहत छात्रों को आगे बढ़ने में मदद पहूँचाई जाएगी, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके बकौल ओपी चौधरी, कलेक्टर रायपुर”

रायपुर जिले के तमाम ग्रामीण व शहरी अब कॅरियर काउंसिलिंग के सेंटर बनेंगे। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगारमूलक आजीविकाओं की जानकारी दी जाएगी। हफ्ते में एक दिन एक्सपर्ट मार्गदर्शन देंगे। कलेक्टर ओपी चौधरी ने यह अनूठी पहलकि करते हुए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र को ‘ऑपरेशन आगाज” की जवाबदारी सौंपी है।
अभियान के तहत 23 जून 2018 से 23 मार्च 2019 तक एक्सपर्ट स्कूलों पहंुचकर बच्चों को बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेंगे। 10वीं से बारहवीं तक के बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं जेईई, नीट, डीएड, फार्मेसी, कृषि, सीए, क्लेट आदि पर जानकारी देंगे।

सेंट्रल परीक्षाओं की तैयारी भारत सरकार की सभी प्रकार की रक्षा सेवाओं थल सेना, वायुसेना, नौसेना, बीएसएफ के साथ-साथ पुलिस भर्ती, आरपीएफ, सीआरपीएफ में भर्ती की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा पास करने ट्रेनिंग मुफ्त में दी जाएगी। शारीरिक व लिखित परीक्षा की तैयारी कैसे करें, यह एक्सपर्ट बताएंगे

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!