छत्तीसगढ़

छतीसगढ़ एसआई की नई भर्ती में उलझे हजारों पुराने अभ्यर्थी, क्या आयु सीमा में मिलेगी छूट या होंगे बाहर

तीन साल पहले पुलिस विभाग में एसआई-सूबेदार की भर्ती प्रक्रिया रुक जाने के बाद नई भर्ती पूरी करने के आदेश ने हजारों लोगों को उलझा दिया है। खासकर ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने पुराने समय की भर्ती फार्म भरा है। उम्मीदवारों का कहना है, नई भर्ती पॉलिसी में उनके सामने आयु की योग्यता को लेकर बहुत ज्यादा परेशानी होगी। पिछले तीन साल से की जा रही मेहनत पर नई भर्ती से पानी फिर जाएगा। एक उम्मीदवार अभिजीत ने बताया, 2018 में पूर्व सरकार द्वारा निकाली गई 655 पदों पर भर्ती के नियमों में एकाएक बदलाव करने और पदों की संख्या बढ़ाने के बाद अब 1 अक्टूबर 2021 से नए सिरे से फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह भर्ती प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चलेगी।

 

नए युवाओं को भी अवसर मिलेगा। 3 साल से आवेदन कर भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब इन सवालों से परेशान हैं कि क्या उन्हें दोबारा आवेदन करना होगा? अगर करना होगा तो क्या उन्हें उम्रसीमा में छूट दी जाएगी? सरकार की लेटलतीफी से हजारों अभ्यर्थियों की आयुसीमा 31 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है। 2018 में 400 रुपए प्रति पोस्ट आवेदन शुल्क जमा है। शासन की ओर से इस राशि की वापसी के लिए क्या किया जाएगा, यह भी मालूम नहीं हो सका है। विभाग और सरकार की ओर से 3 साल पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के विषय में अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। मामला फिर जा सकता है कोर्ट अगर आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को उम्रसीमा और आवेदन शुल्क में छूट देने पर ध्यान नहीं दिया जाता है या किसी भी तरह से आवेदन कर चुके अभ्यर्थी नियमों के हवाले से इस नई भर्ती से वंचित किए गए तो भर्ती का मामला न्यायालय तक जा सकता है। उम्मीदवारों का कहना है, भर्ती शुरू होने में और देर होने से भविष्य बनाने के लिए चिंता बढ़ जाएगी। कई ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जिन्होंने आयु के लिहाज को देखते हुए लंबे समय से इंतजार किया है। रायपुर में जता चुके हैं विरोध पुरानी भर्ती रोके जाने को लेकर उम्मीदवारों ने राजधानी में प्रदर्शन किया था। शास्त्री चौक पर उम्मीदवारों ने कटोरे में भीख मांगते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने मांग रखी थी। उम्मीदवारों ने बताया, चौक पर भीख मांगी गई 2500 रुपए की राशि राज्य शासन के खाते में जमा करने निर्णय भी लिया गया।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!