छत्तीसगढ़
वन विभाग संचालनालय में पदस्थ कर्मचारी ने 13 साल की नाबालिग से की छेड़छाड़, पहुंचा हवालात

रायपुर(काकाखबरीलाल)। देश में कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ के मामलों में कमी नहीं आ रही है, बल्कि दिन ब दिन ऐसे मामलों में इजाफा होते जा रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां वन विभाग संचालनालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने 13 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की है। मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
AD#1


























