छत्तीसगढ़

आज करें स्कंदमाता की पूजा, जानें किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। 27 सितंबर 2025, शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 04 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। शनिवार को प्रीति, आयुष्मान, अमृत, मूसल और कुछ देर के लिए सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ग्रहों की स्थिति

शनिवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। ग्रहों की स्थिति से कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय – 6:21 AM
सूर्यास्त – 6:14 PM
चन्द्रोदय – Sep 27 10:53 AM
चन्द्रास्त – Sep 27 9:35 PM

शुभ मुहूर्त

सुबह 07:50 से 09:19 तक
सुबह 9:19 से 10:48 तक
दोपहर 12:17 से 01:46 तक
दोपहर 03:16 से 04:45 तक

अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड – 1:46 PM – 3:16 PM
कुलिक – 6:21 AM – 7:50 AM
दुर्मुहूर्त – 07:56 AM – 08:43 AM

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!