खेल
पबजी खेलने वालों को मिलेगा 1 करोड़ रुपए का कैश

काकाखबरीलाल/ पिछले कुछ ही महीनों में भारत में लोगों के दिलों में पबजी मोबाइल गेम ने एक जगह बनार्इ है। लोगों को यह गेम इतना पसंद आ रहा है कि वो घंटों इस गेम को खेल रहे हैं। साथ अपने दोस्तों को भी इस गेम के बारे में बता रहे हैं। अब गेम को पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर यह है मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने गेम को जीतने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। एेसे जीत सकते हैं एक करोड़ रुपए मोबाइल गेम PUBG MOBILE ने अपने लांच के बाद से शानदार कामयाबी हासिल की है और अब तक इसके 20 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। इसकी निर्माता टेन्सेंट गेम्स और पबजी कापोर्रेशन ने ओपो पबजी मोबाइल इंडिया सीरीज 2019 की घोषणा की हैं, जो कि भारत में आयोजित होने वाला पहला आधिकारिक ओपन-टू-ऑल टूर्नामेंट होगा। इस सीरीज के विजेता को 1 करोड़ रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। आेपो फोन जीतने का भी मौका कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि यह देश में ई-स्पोर्ट के लिए एक टिकाऊ पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने की दिशा में प्रतिबद्धता जाहिर करने वाला ठोस कदम है। इस टूर्नामेंट में भाग लेकर 1 करोड़ रुपये की शानदार पुरस्कार राशि के अलावा प्रायोजित फोन भी जीते जा सकते हैं। 25 से भी ज्यादा शहरों से 2,50,000 रजिस्ट्रेशन किया गया है कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में पहले आधिकारिक पबजी मोबाइल कैंपस चैंपियनशिप का आयोजन किया था, जिसे जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस टूर्नामेंट के लिए 25 से ज़्यादा शहरों के 1000 से अधिक कॉलेजों से तीन सप्ताह के भीतर 2,50,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन मिले हैं। अगर आपने अभी तक इस कांप्टीशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो अभी करा लीजिए। एेसे करें रजिस्ट्रेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए प्लेयर्स को पबजी मोबाइल इंडिया सीरीज के पेज पर जाकर रजिस्टर करना होगा। यहां प्लेयर्स को एक स्क्वैड आईडी मिलेगी जिसके जरिए वह किसी टीम के साथ जुड़ सकते हैं या अपनी टीम बनाने के लिए दूसरे प्लेयर्स को इनवाइट कर सकते हैं। – टूर्नामेंट में प्लेयर्स को फाइनल खेलने से पहले दो क्वालिफाइंग राउंड को क्लियर करना होगा। सभी गेम्स को एशिया सर्वर रीजन में आयोजित किया जाएगा।
AD#1



























