महासमुंद:गाली गलौच कर हाथ मुक्का डंडा से पिटाई

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। वैभव शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह भलेसर रोड महासमुंद का निवासी है, इंटिरियल डिजाईनर का पढाई किया है। दिनांक 13/09/2025 के रात्रि 09/00 बजे अपने भाई करण शर्मा के दुकान बस स्टैण्ड के पास था, उसी समय सौरभ यादव, योगी चन्द्राकर ,चंदन चन्द्राकर तीनो आये और भाई करण शर्मा से किसी बात को लेकर वाद विवाद होने लगे तब समझाने पर वे तीनो बस स्टैण्ड पानी टंकी के पास सौरभ पान ठेला चले गये , फिर अपने भाई करण शर्मा के साथ सौरभ पान ठेला के पास पहुचे तो तीनो व्यक्ति देख कर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का , लात घुसा से मारपीट किया मारपीट से बाये हाथ, सिर, गर्दन पर चोट लगा है। और सौरभ यादव अपने हाथ मे रखे डंडा से बाये हथेली के पास मारपीट जिससे हथेली पर चोट आया है। घटना को भाई करण शर्मा देखे सुने बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















