जहां हर दिन लगता है जाम!, पुलिस और प्रशासन का मौन रहना समझ से परे…

रिपोर्ट–नन्दकिशोर अग्रवाल
पिथौरा–पिथौरा बया मार्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे लगभग 15 से 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रहती है इस दौरान आवागमन पूरी तरह से बाधित रहता है। छोटे-छोटे बच्चों के स्कूल के निकलते समय उनको लेने हुए आए पालको के द्वारा सड़क के आजू-बाजू अपने वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से खड़े कर देने के कारण सड़क में चलने वाले सामान्य वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो यहां पर बड़े वाहन भी फंसे हुए नजर आते हैं। स्कूल प्रबंधन है कि इस ओर कभी ध्यान नहीं देती है और नहीं पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को कोई मतलब है।
जाम की स्थिति निर्मित होने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
उधर पालकों का यह कहना है कि स्कूल प्रबंधन आरंभ से ही अपनी मनमानी करती है सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाजू में ही नहर है नहर के रास्ते में अगर एक गेट खोल दिया जाता है तो अपने बच्चों को लेने आने वाले सभी पालक उस और चले जाएंगे जिससे व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
























