सरायपाली : बस्तीपाली के माता देवाला देवठाना में गोंडवाना नवाखाई पर्व मना

सरायपाली वाम बस्तीपाली में प्रतिवर्ष चैत्र वासतीय एवं आश्विन शारदीय नवरात्र पर्वो में गोड़ जगत गोत्रीय परिवार ग्राम मदरपाली, मनको टेमरी, कुडेकेल, उडेला, चिपरीकोना आदि के सामाजिक बंधु बांधवों सहित अपने प्राचीन धरोहर कुलदेवी आदिशक्ति माता की पूजन हवन और मोग भण्डारे का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में आश्विन शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि को मुख्य यज्ञमानों बैगा, भूमिया, पण्डा पुजारियों द्वारा महाआरती, अस्त्र शस्त्र पूजन, हवन, इक्कीस कन्याओं की देवी श्रृंगार भोग पश्चात गोडवाना नवाखाई पर्व मिलन समारोह कर समस्त श्रध्दालु भक्तों के लिए भण्डारा व्यवस्था किया गया। गौरतलब है कि फुलझर राज रियासत के प्राचीनकालीन राजधानी बस्तीपाली बुढाडोंगर पर्यंत श्रृंखला के तलहटी पर स्थित है। तत्कालीन गोंड महाराजा जगसाय सिंह जगत व राजा रायसिंह जगत का वैभवशाली राजप्रसाद साम्राज्य हुआ करता था, जहां वर्तमान में आज भी स्थापित प्राचीनकालीन कुलदेवी जगत जननी आदिशक्ति मां इक्कीसो बहिनियां मातादेवाला देवठाना, बूढादेव सरोवर, ठाकुरदेव शिव मन्दिर, भगवान जगन्नाथ मंदिर, जन चौपाल गृह और राजमहल जो देखरेख के अभाव में जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। उक्त कार्यक्रम में उत्तमसिंह जगत, यज्ञमान अमृतलाल जगत अध्यक्ष छठा अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, नोविना जगत समापति उद्यानिकी विभाग जिला पंचायत, राजेन्द्रसिंह सिवार शिक्षक सचिव शासकीय सेवक प्रमाण अखिल भारतीय गोड़ आदिवासी परिषद फुलहार राज, भुमसिंह जगत प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़या क्रांति सेना, गणेशराम सिदार शिक्षक शाखा अध्यक्ष गोड़ आदिवासी समाज भवरपुर, करतालसिंह जगत, रामलाल बाघ, विदेशी यादव, सुदेशी यादव, अक्षय दास, तुलाराम जगत, दयाराम जगत, प्रेमसिंह जगत, कैलाश सिदार, दुर्योधन बारिक, नरेन्द्र भोई, शिवशंकर चौधरी, दुर्योधन मेहेर, बिहारीलाल खमहारी, गणेश प्रधान, कमल साय, सेतकुमार भोजदेव यादव, भीष्मदेव यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।




























