कोरबा

जिले में लॉकडाउन में बेवजह घूम रहे लोगों को सड़क पर बनाया मुर्गा

(कोरबा) . छत्तीसगढ़ में एक ओर कोरोना की भयावह स्थिति से सरकार परेशान है. पुलिस-प्रशासन आम लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं. लेकिन लोग हैैं कि मानने को तैयार नहीं है. ऐसे में कोरबा पुलिस ने ऐेसे बेपरवाह लोगों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. कोरबा में 12 अप्रैल की दोपहर 3 बजे से पूरे जिले में कम्पलीट लाॅकडाउन लगा दिया गया है. पुलिस अधिकारी लगातार आम लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं आने की अपील कर रहे है. बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे भी है कि मानने का नाम नहीं ले रहे है.

लिहाजा ऐेसे लापरवाह लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. कुछ ऐसा ही नजारा कोतवाली थाना के सुनालिया चौक के पास सामने आया, यहां तैनात पुलिस कर्मी सुबह से ही सड़क पर निकलने वाले लोगों से हाथ जोड़कर घर में रहने की अपील करते नजर आये. बावजूद इसके कुछ ऐसे भी लोग मिले जो शहर में बेवजह घूमते दिखे, लिहाजा कोतवाली टी.आई.दुर्गेश शर्मा ने ऐसे लापरवाह युवकों को सबक सिखाने के लिए बीच सड़क पर ही कुछ देर के लिए मुर्गा बनवा दिया, इसके बाद कड़े लहजे में थानेदार ने चेतावनी दे दी कि यदि दोबारा ऐसी गलती हुई तो सीधे अपराध दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस करेगी.

गौरतलब है कि कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के आकड़े रोज बढ़ने के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है बावजूद इसके ऐसी भयावह स्थिति को देखने के बाद भी कुछ लोग समझने को तैयार नहीं है. लिहाजा ऐसे बेपरवाह लोगों के लिए कोरबा पुलिस ने बीच सड़क पर ही मुर्गा बनाकर उन्हे सबक सिखाने का फैसला लिया है, ताकि ऐसी लापरवाही दोबारा ना हो और कोरोना संक्रमण का चैन ब्रेक किया जा सके.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!