बसना

निःशुल्क बच्चों को पढ़ाने वाले श्रीपति प्रधान का सम्मान एवं प्रणाम करती हूं – रूपकुमारी

।।वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी भगतराम वधवा ने आदर्श शिक्षक श्रीपति प्रधान का शाल श्रीफल एवं वस्त्र भेंट कर किया सम्मान।।

।।भगत राम वधवा देंगे श्रीपति प्रधान को आजीवन हर माह 500 रुपया की सहयोग राशि ।।

।।आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में श्रीपति प्रधान एवं सभी विद्यालय के शिक्षकों का हुआ सम्मान।।

शुकदेव वैष्णव,काकाखबरीलाल,बसना। शिक्षक नहीं बन सका लेकिन जज्बा ऐसा कि 58 सालों से निशुल्क पढ़ा रहे श्रीपति प्रधान की खबर ने हम सभी को गंभीरता के साथ सोचने के लिए मजबूर कर दिया . आदर्श शिक्षक श्रीपति प्रधान विगत 58 साल से अपनी उम्र के 83 वें पड़ाव में आज भी निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भाव से पढ़ा रहे हैं . ऐसे शिक्षक को मैं सम्मान करते हुए शत शत प्रणाम करती हूं . जिसने पूरा जीवन बच्चों को शिक्षा देने में समर्पित कर दिया. साथ ही आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भी मैं नमन करती हूं जिन्होंने इस विद्यालय के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर लाभान्वित किया एवं स्वस्थ नागरिक बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं .

यह विचार संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना के छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा . कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के खरे ने की।

श्रीमती चौधरी ने शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह को कबीर दास के दोहा गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय . बलिहारी गुरु आपनो मुझको दियो बताए .. की बात करते हुए कहा कि पूरे ब्रह्मांड में गुरु की पूजा की जाती है. भगवान से भी पहले पूजा गुरु की करने की बात कहते हुए स्वयं भगवान अपने शिष्य को आदेशित करते हैं . क्योंकि गुरु ने ही हमें भगवान की पहचान कराई है आज शिक्षक दिवस के सम्मान समारोह में मैं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मान करते हुए नमन करती हूं . कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नगर पंचायत के एल्डरमैन भगतराम वधवा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे जानकारी मिली ग्राम बानीपाली के श्रीपति प्रधान द्वारा विगत 58 साल से नि:शुल्क रूप से गांव के बच्चों को पढ़ाया जा रहा हैं . श्रीपति प्रधान जी के सेवा समर्पण एवं जज्बा से प्रभावित होकर उन्हें ससम्मान विद्यालय में आमंत्रित किया गया है .मै आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के करकमलों सेआज उनका शाल श्रीफल .दैनिक उपयोग की सामग्री. वस्त्र आदि तथा नगद 1100 रुपए भेंट कर सम्मानित करवा रहा हुं। . श्री भगत राम वधवा ने श्रीपति प्रधान के सेवा से प्रभावित होकर उन्हें आजीवन हर माह 500 रुपया की राशि देने की घोषणा की तथा बसना के मिलन वस्त्र भंडार की ओर से आदर्श शिक्षक श्रीपति प्रधान एवं उनकी धर्मपत्नी को आजीवन प्रतिवर्ष दो जोड़ा वस्त्र प्रदान करने की घोषणा की . जिसकी उपस्थित छात्र छात्राओं ,शिक्षक शिक्षिकाओं ने सराहना करते हुए करतल ध्वनि से सम्मान किया . बाद में व्यक्तिगत रूप से श्री भगत राम वधवा ने उन्हें शाल श्रीफल वस्त्र एवं कुछ नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया . कार्यक्रम को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है. श्री जोशी ने संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का ध्यान आकृष्ट करते हुए स्कूली फंक्शन के लिए बड़े हाल के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्राचार्य श्री आर.के. खरे ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने के संदर्भ में चर्चा करते हुए शिक्षकों के पद की गरिमा के अनुरूप शिक्षकों को व्यवहार करने तथा अपनी गरिमा के उच्च मापदंड को सदैव पूरा करते रहने का आव्हान किया. कार्यक्रम को बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरुजी कमरे में बैठे 30 – 40 बच्चों को समान रूप से पढ़ाते हैं जो बच्चे एकाग्र होकर सुनते हैं पढ़ते वही बच्चे कलेक्टर बनते हैं और जो गुरुजी की बात को ध्यान से नहीं सुनते या पढ़ाई नहीं करते वह कोटवार बन जाता है . विक्रम को विद्यालय के प्राचार्य श्री के. सी. साहू वरिष्ठ व्याख्याता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक रमेश कुमार सोनी शिक्षक पालक संघ अध्यक्ष प्रधान एवंअन्य शिक्षकों ने तथा पत्रकार सीडी बघेल नेभी संबोधित किया. अंत में विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर हार पहनाकर तथा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं के अलावा गणमान्य नागरिक एवं छात्रगण बड़ी तादाद में शामिल हुए.

●श्रीपति प्रधान को आजीवन भगतराम बधवा देंगे हर माह 500 रुपया की सहयोग राशि ।

कई लोगों ने उनके निस्वार्थ सेवा की सराहना की है . वही बसना निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी भगतराम बधवा द्वारा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान श्रीपति प्रधान को व्यक्तिगत रूप से शाल श्रीफल वस्त्र एवं नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं उन्होंने आजीवन हर माह श्री श्रीपति प्रधान को 500 रुपया सहयोग राशि देने की घोषणा की इनके अलावा बसना के मिलन वस्त्र भंडार के द्वारा हर साल आदर्श शिक्षक श्री श्रीपति प्रधान एवं उनकी धर्मपत्नी को प्रतिवर्ष आजीवन दो जोड़ा वस्त्र प्रदान करने की घोषणा की है .जिसकी सराहना की जा रही है .

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!