सरायपाली: बस पलटने से एक की मौत

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत नवरंगपुर रोड पर बस पलटने का मामला सामने आया है ।घुरऊ चौहान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भटोरा थाना सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ का रहने वाला है। कक्षा 05 वीं तक पढाई किया है। ग्राम बिछिया अपने ससुराल आया था दिनांक 03/06/2025 को जय स्तंभ चौक सरायपाली में बस क्रमांक CG 19 F 0441 में बैठ कर ग्राम कलगीडीपा जा रहा था। बस में और सवारी बैठे थे। ग्राम नवरंगपुर रोड पर बस का चालक बस को तेज, लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाकर रोड के ऊपर पलटी कर दिया था। जिससे बांये हाथ की कलाई में गंभीर चोट आकर फ्रैक्चर हो गया है, बस में बैठा एक व्यक्ति बस के नीचे दब गया था जिसकी मौके पर मौत हो गयी थी जिसे सरकारी अस्पताल ले गये । बस में बैठे गुरूवारी यादव, रंजीता कलारी, कु0 अश्वनी मांझी तथा अन्य सवारी को भी चोट लगी है जो वहां से भाग गये है। सभी घायलों के साथ शासकीय अस्पताल सरायपाली में ईलाज कराया । बस वहीं मौके पर पडी है। घटना को बस में बैठे घायल सवारी तथा आसपास के लोग देखें है, घटना बस चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाने से घटना घटी है। पुलिस ने 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 125(b)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























