सुकमा
सुरक्षा बल के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सुकमा (काकाखबरीलाल). बीती रात सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक दोरनापाल में पदस्थ था। इसकी पुष्टि सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने की है। जानकारी के मुताबिक 223 बटालियन दोरनापाल कैम्प का है। बीती रात करीबन पौने 12 बजे कांस्टेबल कमला कांता रोहिदास ने अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

AD#1


























